Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान में शराब-बियर के रेट में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी, ठेका खुलने का बदलेगा समय, अप्रैल से लागू होगा नया रेट

राजस्थान में शराब-बियर के रेट में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी, ठेका खुलने का बदलेगा समय, अप्रैल से लागू होगा नया रेट

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : राजस्थान में शराब-बियर के रेट में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी, ठेका खुलने का बदलेगा समय, अप्रैल से लागू होगा नया रेट

Rajasthan news: राजस्थान सरकार के द्वारा नई आबकारी एवं मदिरा नीति जारी की गई है जिसके अंतर्गत 1 अप्रैल से राज्य में देसी शराब, अंग्रेजी शराब और बीयर की कीमतों में बढ़ोतरी हो जाएगी। आबकारी ड्यूटी बढ़ाई जाने की वजह से शराब की बोतल और बियर के कीमतों में 5 से 20 रुपए तक की बढ़ोतरी हो जाएगी।

शराब के रेट में हो जाएगी बढ़ोतरी 

नई नीति के अनुसार ठेका संचालकों पर बिक्री का दबाव बढ़ जाएगा। वित्त विभाग के द्वारा निर्देश जारी किया गया है कि ठेका के लाइसेंस रिन्यूअल गारंटी फीस में बढ़ोतरी की जाए। अब ठेकेदारों को पिछले साल के तुलना में इस साल अधिक शराब बेचना होगा।

शराब के दुकान खोलने के समय में भी होगी बढ़ोतरी 

 
सरकार ने New Policy में शराब की दुकानों के संचालन समय की समीक्षा का अधिकार आबकारी आयुक्त को सौंपा है। मौजूदा समयावधि सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक है, जिसे रिव्यू के बाद 2 घंटे तक बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

20 रुपये तक महंगी होगी शराब

सरकार के द्वारा आबकारी ड्यूटी को 75% से बढ़कर सीधा 80% कर दिया गया है। ड्यूटी में 5% की बढ़ोतरी का सीधा असर कीमतों पर पड़ेगा। 1 अप्रैल से शराब के कीमतों में 5 से 20 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur