Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान के इस जिले में आज से नहीं मिलेगी शराब, शराब की 350 दुकाने अनिश्चितकाल के लिए बंद, जाने क्या है कारण

राजस्थान के इस जिले में आज से नहीं मिलेगी शराब, शराब की 350 दुकाने अनिश्चितकाल के लिए बंद, जाने क्या है कारण

राजस्थान के इस जिले में आज से नहीं मिलेगी शराब, शराब की 350 दुकाने अनिश्चितकाल के लिए बंद, जाने क्या है कारण

Rajasthan news : राजस्थान के राजधानी जयपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज से शराब पीने वालों की मुश्किलें बढ़ने वाली है क्योंकि राजस्थान लिकर वेलफेयर सोसाइटी के आह्वान के बाद जयपुर के तमाम शराब ठेकेदारों ने अपना दुकान बंद करने का ऐलान किया है।

पुलिस की हस्तक्षेप से नाराज है व्यापारी

यह विरोध प्रदर्शन मुख्य रूप से पुलिसिया हस्तक्षेप के बाद शुरू किया गया है। व्यापारियों ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक हमारी मांग नहीं मानी जाएगी हम दुकान बंद रखेंगे।

समिति के अध्यक्ष नितेश मेवाड़ा ने कहा कि अभी नियम के अनुसार शराब की दुकान रात 8:00 बजे तक खोलने का प्रावधान है। पुलिसकर्मी 7:30 बजे ही शराब की दुकान का शटर गिराने का दबाव बना रहे हैं जो की बिल्कुल ठीक नहीं है।

शाम का समय बिक्री का होता है लेकिन आधे घंटे पहले ही पुलिस ग्राहकों को भगा देती है। इसके वजह से हमें घाटा हो रहा है। हमारा आर्थिक दबाव बढ़ रहा है और हम इस दबाव को झेल नहीं सकते सरकार इस मामले में दखल करें।

नई आबकारी नीति से भी नाराज है व्यापारी

हड़ताल का दूसरा बड़ा कारण अभी संशोधित आबकारी नीति है। भजनलाल शर्मा सरकार ने राजस्थान में शराब को लेकर खड़े नियम बनाए हैं जिससे व्यापारी काफी नाराज दिख रहे हैं। व्यापारी चाहते हैं कि शराब की दुकान खोलने का टाइम 11:00 रात तक बढ़ा दिया जाए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur