Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / मदन कड़वासरा व हिम्मत सिंह को मिली महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी

,

मदन कड़वासरा व हिम्मत सिंह को मिली महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी

जयपुर/सीकर, [लिखा सिंह सैनी ] राजस्थान पुलिस में काबिल अफसरों की श्रेणी में आने वाले दो पुलिस निरीक्षकों को जयपुर के दो महत्वपूर्ण पुलिस थानों की जिम्मेदारी देते हुए जयपुर कमिश्नरेट द्वारा पदस्थापन के आदेश दिए गए हैं। आपको बता दें कि पुलिस निरीक्षक मदनलाल कड़वासरा को पुलिस थाना मालपुरा गेट सांगानेर से पुलिस थाना मुहाना लगाया गया है एवं पुलिस निरीक्षक हिम्मत सिंह को हरमाड़ा जयपुर पुलिस थाने से स्थानांतरित कर मदनलाल कड़वासरा के स्थान पर पुलिस थाना मालपुरा गेट की जिम्मेदारी दी गई है। आपको बता दे की जयपुर के ये दोनों ही पुलिस थाने महत्वपूर्ण थानों की श्रेणी में आते हैं जिनकी जिम्मेदारी अब ये दोनों पुलिस निरीक्षक संभालेंगे।

इससे पूर्व सीकर जिले में दोनों पुलिस निरीक्षकों ने अपनी काफी लंबे समय तक सेवाएं दी है जिनमें पुलिस निरीक्षक मदन कड़वासरा सीकर कोतवाली थाना, सदर, रींगस, दांतारामगढ़ पुलिस थाने में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पुलिस निरीक्षक हिम्मत सिंह रामगढ़ शेखावाटी, रींगस एवं दांतारामगढ़ पुलिस थाने में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur