Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / माणक अलंकरण समारोह इस बार 26 जनवरी को जयपुर में

,

माणक अलंकरण समारोह इस बार 26 जनवरी को जयपुर में

जोधपुर, दैनिक जलतेदीप के संस्थापक सम्पादक माणक मेहता की स्मृति में स्थापित ‘माणक अलंकरण’ का 41वां समारोह इस बार जलते दीप, जोधपुर संस्करण के स्थापना दिवस 2 अक्टूबर के बजाय इसके जयपुर संस्करण के 25वें स्थापना दिवस पर आगामी 26 जनवरी को जयपुर में आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए माणक अलंकरण चयन समिति के संयोजक पदम मेहता ने बताया कि रचनात्मक, गवेषणात्मक एवं उत्कृष्ठ पत्रकारिता के आदर्श मू्ल्यों को समर्पित प्रदेश के इस पहले पत्रकारिता पुरस्कार के अंतर्गत पूर्व घोषणा एवं चयन अनुसार इस समारोह में वर्ष 2022 के ‘माणक अलंकरण’ व विशिष्ट पुरस्कार (पांच) प्रदान किये जायेंगे। उल्लेखनीय है कि अब तक इस प्रदेश के 40 यशस्वी पत्रकारों को इस ‘माणक अलंकरण’ से सम्मानित किया जा चुका है। इसी प्रकार समय-समय पर शुरू किए गए विशिष्ट पुरस्कार यथा जनसम्पर्ककर्मी, छायाकार/कार्टूनिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, जलतेदीप समूह के पत्रकार, राजस्थानी लेखन से जुड़ी महिला साहित्यकार का समिति द्वारा चयन कर, उन्हें सम्मानित किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur