Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Manav Suthar : जानिए कौन हैं मानव सुथार? 12 साल बाद राजस्थानी छोरे का इंडियन टीम में सलेक्शन

Manav Suthar : जानिए कौन हैं मानव सुथार? 12 साल बाद राजस्थानी छोरे का इंडियन टीम में सलेक्शन

Manav Suthar : जानिए कौन हैं मानव सुथार? 12 साल बाद राजस्थानी छोरे का इंडियन टीम में सलेक्शन

Manav Suthar Rajasthan player : राजस्थान के लिए एक बेहतरीन पल है जिसके बाद पुरे राज्य में ख़ुशी की लहर दौड गई। बता दे कीराजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के 23 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी श्रृंखला के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चुना गया है।

जिसके बाद पुरे प्रदेश में ख़ुशी की लहर दौड गई। ख़ुशी उस वक्त दोगुनी हो गई जब लोगों को पता लगा की, 12 साल बाद राज्य के एक खिलाड़ी को भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है।

मानव पिछले कई वर्षों से भारतीय चयनकर्ताओं की नजरों में थे। 2023 एकदिवसीय विश्व कप से पहले प्रशिक्षण शिविर में, उन्होंने अपनी घातक स्पिन गेंदबाजी से रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को प्रभावित किया था।

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 5 विकेट लिए थे। ए उनके चयन का सबसे बड़ा कारण था।

गेंदबाजी के अलावा मानव निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं।

उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना पहला शतक बनाकर अपनी हरफनमौला क्षमताओं का भी प्रदर्शन किया।

14 साल की मेहनत का परिणाम

श्रीगंगानगर के एसडी बिहाणी क्रिकेट ग्राउंड में घंटों अभ्यास करने वाले मानव सुथार ने 14 साल की निरंतर तपस्या के बाद यह स्थान हासिल किया है।

उनके कोच धीरज शर्मा ने इसे “अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम” बताया।


जैसे ही उनके चयन की खबर आई, उनके माता-पिता जगदीश सुथार और सुशीला सुथार से बधाई संदेश आने लगे।

पूरे श्रीगंगानगर और राजस्थान में जश्न का माहौल है। क्रिकेट प्रेमियों को अब उम्मीद है कि मानव जल्द ही टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में में खेलकर एक बड़ा मुकाम हाशिल करेंगें। हमारी टीम की तरफ से भी राजस्थान के इस उभरते हुए सितारे को बहुत बहुत बधाई हो।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur