Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / NEET Paper Leak : नीट पेपरलीक पर जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, बीजेपी मुख्यालय घेरने की तैयारी | Jaipur Congress Protest BJP HQ | NEET Paper Leak Demand NTA

NEET Paper Leak : नीट पेपरलीक पर जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, बीजेपी मुख्यालय घेरने की तैयारी | Jaipur Congress Protest BJP HQ | NEET Paper Leak Demand NTA

NEET 2026 Paper Leak live from jaipur

NEET Paper Leak : नीट पेपरलीक मामले को लेकर कांग्रेस ने जयपुर में बीजेपी मुख्यालय के घेराव का ऐलान किया है। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पैदल मार्च निकालेंगे। प्रदर्शन के दौरान एनटीए को भंग करने समेत कई मांगें उठाई जाएंगी।

नीट पेपर लीक के विरोध में जयपुर में बीजेपी मुख्यालय घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पानी की बौछार छोड़ी। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को कार्यकर्ताओं ने कंधे पर बैठाया, जबकि विधायक मनीष यादव बैरिकेड्स पर चढ़ते नजर आए।

डोटासरा बोले- धर्मेंद्र प्रधान को देना चाहिए इस्तीफा

पिछले तीन साल से नीट पेपर लीक हो रहा है। नीट करवाने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर लोगों का विश्वास नहीं रहा है, इसलिए इस संस्था को भंग कर देना चाहिए। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।

डोटासरा ने कहा- केंद्र सरकार नीट पेपर लीक मामले में जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। 22 लाख बच्चों का भविष्य खराब करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की जरूरत है। मामले में सरकार ने CBI को जांच दी है, लेकिन इसकी जांच कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए।

प्रदर्शन से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…

Live Updates
06:55 (IST) 21 May 2026
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: जयपुर में कांग्रेस प्रदर्शन तेज, शहीद स्मारक पर डटे कार्यकर्ता; पुलिस से धक्का-मुक्की

नीट पेपर लीक के विरोध में जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। शहीद स्मारक पर कार्यकर्ता डटे हुए हैं और पुलिस के साथ हल्की धक्का-मुक्की की स्थिति बनी हुई है। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास पुलिस कमिश्नरेट के सामने धरने पर बैठ गए, जबकि गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। इससे पहले बीजेपी मुख्यालय की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार भी छोड़ी।

06:54 (IST) 21 May 2026
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: जयपुर में कांग्रेस मार्च के बीच बैरिकेडिंग, शहीद स्मारक पर भारी पुलिस बल तैनात

बीजेपी मुख्यालय घेराव के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए जयपुर में शहीद स्मारक के पास बैरिकेड्स लगाए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

06:54 (IST) 21 May 2026
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: जयपुर में कांग्रेस का बीजेपी मुख्यालय की ओर मार्च शुरू, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल

नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी मुख्यालय घेराव मार्च शुरू हो गया है। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से पैदल रवाना हुए। प्रदर्शन को देखते हुए रास्ते में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

06:52 (IST) 21 May 2026
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: 3 मई को हुई थी परीक्षा

नीट यूजी 2026 लाइव:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को नीट यूजी परीक्षा का आयोजन पेन-एंड-पेपर मोड में बेहद कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच किया था. लेकिन इसके तुरंत बाद कुछ केंद्रों से गड़बड़ी की शुरुआती खबरें आने लगीं.

06:51 (IST) 21 May 2026
Neet 2026 Paper Leak : नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का पूरे प्रदेश में प्रदर्शन; जेपीसी से जांच की मांग

नीट पेपर लीक मामले में बुधवार को प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किए। धरने प्रदर्शन के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के नारों के साथ पुतले फूंके गए। दूसरी तरफ पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पेपर लीक की जांच पर सवाल उठाए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur