NEET Paper Leak : नीट पेपरलीक मामले को लेकर कांग्रेस ने जयपुर में बीजेपी मुख्यालय के घेराव का ऐलान किया है। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पैदल मार्च निकालेंगे। प्रदर्शन के दौरान एनटीए को भंग करने समेत कई मांगें उठाई जाएंगी।
नीट पेपर लीक के विरोध में जयपुर में बीजेपी मुख्यालय घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पानी की बौछार छोड़ी। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को कार्यकर्ताओं ने कंधे पर बैठाया, जबकि विधायक मनीष यादव बैरिकेड्स पर चढ़ते नजर आए।
डोटासरा बोले- धर्मेंद्र प्रधान को देना चाहिए इस्तीफा
पिछले तीन साल से नीट पेपर लीक हो रहा है। नीट करवाने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर लोगों का विश्वास नहीं रहा है, इसलिए इस संस्था को भंग कर देना चाहिए। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।
डोटासरा ने कहा- केंद्र सरकार नीट पेपर लीक मामले में जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। 22 लाख बच्चों का भविष्य खराब करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की जरूरत है। मामले में सरकार ने CBI को जांच दी है, लेकिन इसकी जांच कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए।
प्रदर्शन से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…
जयपुर में चल रहे कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान कमिश्नरेट के बाहर नारेबाजी कर रहे कुछ युवाओं को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस अधिकारियों ने अनुमति को लेकर पूछताछ की, जिसके बाद युवाओं को वहां से वापस भेज दिया गया।
जयपुर में नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता अभिषेक चौधरी ने कहा कि युवाओं को ज्यादा देर तक नहीं रोका जा सकता। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारी युवा बीजेपी मुख्यालय पर ताला लगाकर ही मानेंगे।
नीट पेपर लीक के विरोध में जयपुर में कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान कुछ युवा नीट स्टूडेंट्स के गेटअप में नजर आए। मीडिया से बातचीत के दौरान पहचान पूछे जाने पर कई युवाओं ने कैमरे के सामने चेहरा छुपाने की कोशिश की।
नीट पेपर लीक के विरोध में जयपुर में चल रहे कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पूर्व विधायक वेद प्रकाश सोलंकी को धक्का देकर पीछे हटाया। इस दौरान सोलंकी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पेपर लीक का जिम्मेदार बताते हुए इस्तीफे की मांग की।
नीट पेपर लीक के विरोध में जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। शहीद स्मारक पर कार्यकर्ता डटे हुए हैं और पुलिस के साथ हल्की धक्का-मुक्की की स्थिति बनी हुई है। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास पुलिस कमिश्नरेट के सामने धरने पर बैठ गए, जबकि गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। इससे पहले बीजेपी मुख्यालय की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार भी छोड़ी।





