Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan New City : राजस्थान में 465 करोड रुपए की लागत से बनेगा नया शहर, CM ने किया ऐलान

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

Rajasthan New City : राजस्थान में 465 करोड रुपए की लागत से बनेगा नया शहर, CM ने किया ऐलान

Rajasthan New City : राजस्थान में एक नए शहर का निर्माण किया जाएगा। दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तर्ज पर जोधपुर पाली मारवाड़ इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इसे रोहट और कांकाणी के बीच बसाया जाएगा। इसको लेकर टेंडर का काम पूरा किया जा चुका है।

इसके लिए पहले चरण में 641 हेक्टेयर जमीन पर 465 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इसका निर्माण ईपीसी मॉडल यानी इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन के तर्ज पर किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया तकनीकी इवैल्यूएशन करके अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा है

आपको बता दे की जोधपुर और पाली के बिछिया नया शहर राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम लिमिटेड यानी की NICDC का हिस्सा होने वाला है। इस नेशनल प्रोजेक्ट के अंतर्गत देश में 9 औद्योगिक परियोजनाएं भी विकसित की जाएगी।

इस परियोजना के लिए टेंडर खोला जा चुका है और तकनीकी प्रशिक्षण भी शुरू किया जा चुका है। अभी तक इसमें जो कंपनियों ने भागीदारी निभाई है। जो कंपनी ईपीसी मॉडल पर खरी उतरेगी उसका चयन करके फाइनेंशियल विड खोला जाएगा। इसके लिए पहली बार रिको और NICD के बीच करार किया गया है।

55000 लोगों को मिलेगा रोजगार

सामने जानकारी के अनुसार इस प्रोजेक्ट का काम 6 साल में पूरा किया जाएगा। इससे 55000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा वहीं एक लाख से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। इस प्रोजेक्ट की घोषणा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा की जा चुकी है और यह मुख्यमंत्री का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है।

राजस्थान का तेजी से होगा विकास

इस परियोजना पर काम करने से राजस्थान का तेजी से विकास किया जाएगा। इससे रोजगार की व्यवस्थाएं बढ़ेंगे साथ ही साथ राज्य में विकास की गंगा भी बहेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 6 साल में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का आदेश जारी किया है।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur