Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / यात्रियों के लिए खुशखबरी: राजस्थान के इस शहर में 50 नई E-Bus का होगा संचालन, हर 10 मिनट पर मिलेगी बस

यात्रियों के लिए खुशखबरी: राजस्थान के इस शहर में 50 नई E-Bus का होगा संचालन, हर 10 मिनट पर मिलेगी बस

50 E-Bus In Alwar City: राजस्थान के अलवर शहर में 50 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का सरकार ने प्लान बनाया है। अलवर से हर 10 मिनट पर बस मिलेगी। सूत्रों की माने तो किराया 10 से 20 रुपए तक रहेगा लेकिन अभी तक किराया को लेकर फाइनल जानकारी सामने नहीं आई है। बस डिपो बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

फरवरी से शुरू हो सकता है बसों का संचालन

सूत्रों की माने तो नए साल में फरवरी से बसों का संचालन शुरू हो सकता है। अलवर शहर में अभी यातायात के साधन सुचारू रूप से नहीं है। जनता रेलवे स्टेशन हो या फिर बस स्टैंड, ऑटो आदि से ही जाती है। इसके अलावा शहर के अन्य स्थानों पर जाने के लिए भी ऑटो ही सहारा हैं। लोगों की परेशानियां दूर करने के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा।

यात्रियों का सफर हो जाएगा आसान

इस योजना के अंतर्गत प्रशासन अब 50 वर्षों का संचालन शुरू करने वाला है। अलवर शहर के 48 किलोमीटर की परिधि में इन बसों का संचालन किया जाएगा। अलवर शहर और आसपास के लोगों को इन बसों के संचालन से काफी ज्यादा फायदा होगा और लोगों को सफर करने में भी आसानी होगी।

ई-बसों का संचालन जल्द होने जा रहा है। पहले चरण में 50 बसें आ रही हैं। नगर निगम को संचालन का जिम्मा दिया गया है। यूआइटी ने बस डिपो बनाने के लिए जमीन आवंटित कर दी है। रूडसिको डिपो बनाने का कार्य करेगा। इससे जनता को काफी राहत मिलेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur