Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / New Flyover : राजस्थान के इस शहर में ट्रेफिक का झंझट होगा खत्म, यहां बनेगा नया फ्लाईओवर

,

New Flyover : राजस्थान के इस शहर में ट्रेफिक का झंझट होगा खत्म, यहां बनेगा नया फ्लाईओवर

New Flyover : राजस्थान के इस शहर में ट्रेफिक का झंझट होगा खत्म, यहां बनेगा नया फ्लाईओवर

Rajasthan New Flyover : राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की राजस्थान के जोधपुर शहर में पाल रोड नहर चौराहे पर 79 करोड़ रुपये की लागत से 760 मीटर लंबा चार लेन का फ्लाईओवर बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण अब गति पकड़ रहा है।

नहर के दोनों ओर सड़कों का निर्माण चल रहा है। अब इसके स्तंभ दिखाई दे रहे हैं और इसका काम अगले साल तक पूरा करना है। यह ओवरब्रिज एम्स जोधपुर आने-जाने वाले मरीजों को राहत प्रदान करेगा।

आपको बता दें कि वर्तमान में ओवरब्रिज के प्रस्तावित हिस्से पर सर्विस रोड के स्थान को छोड़कर दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर काम किया जा रहा है। खंभे तैयार किए जा रहे हैं।

एक बार जब दोनों तरफ के खंभे तैयार हो जाएंगे, तो फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में तेजी आएगी। फ्लाईओवर के काम के कारण सड़क बहुत संकरी हो गई है, ऐसे में दिन भर ट्रैफिक जाम बना रहता है।

अभी यातायात प्रभावित

नहर चौराहा पहले से ही जोधपुर शहर का प्रमुख यातायात बिंदु है जहाँ से एम्स, बनाड रोड, नागौर रोड और शहर के अन्य हिस्सों की ओर आवाजाही होती है।

ऐसे में सड़कों पर वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। यातायात स्थल को पार करने में चालकों को लगभग 10 मिनट लगते हैं। रात में और भी भीड़ होती है।

इस चार लेन वाले फ्लाईओवर का निर्माण 79 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।

79.18 करोड़ रु होंगें खर्च

यह फ्लाईओवर 760 मीटर लंबा और चार लेन का होगा। इसे 79.18 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। . जब यह तैयार हो जाएगा तो 12 बड़े अस्पतालों सहित 30 कॉलोनियों के लोगों के लिए रास्ता आसान हो जाएगा।

बाड़मेर-बालोतरा और जैसलमेर से आने-जाने वाले वाहनों के अलावा एम्बुलेंस के जाम में फंसने की समस्या समाप्त हो जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur