Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / New Highway :राजस्थान को जल्द मिलेगी एक और फोरलेन की सौगात! इन 3 जिलों से होकर गुजरेगा नया हाईवे

New Highway :राजस्थान को जल्द मिलेगी एक और फोरलेन की सौगात! इन 3 जिलों से होकर गुजरेगा नया हाईवे

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : New Highway :राजस्थान को जल्द मिलेगी एक और फोरलेन की सौगात! इन 3 जिलों से होकर गुजरेगा नया हाईवे

Rajasthan New Highway : राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है।  बता दे कि राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र से पहले राज्य सरकार बजट तैयार करने की अंतिम कवायद में जुटी है। जल्द ही कई प्रोजेक्ट धरातल पर उतरेंगें जिसका लाभ प्रदेश कि जनता को मिलने वाला है।  

28 जनवरी से शुरू हो होगा बजट सत्र
 

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि विधानसभा के 28 जनवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र में 11 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। इस बीच ‘पत्रिका’ ने राजस्थान के जिलों से जुड़ी प्रमुख जरूरतों, उनकी वर्षों पुरानी मांगों और उनके व्यावहारिक क्रियान्वयन सुझावों को एक मंच पर लाकर सरकार के सामने रखा है।

 

यदि इन मांगों को बजट में शामिल किया जाता है, तो न केवल क्षेत्रीय असंतुलन कम होगा, बल्कि लाखों लोगों को सीधी राहत मिलेगी। पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, उद्योग और बुनियादी ढांचे से जुड़ी ये अपेक्षाएं बजट से जनआकांक्षाओं की असली तस्वीर पेश करती है।

1. बांसवाड़ा नया फोरलने हाईवे 

जानकारी के लिए बता दे कि यह एक मात्र सुझाव है जिसमे165 किमी लंबी जर्जर सड़क के स्थान पर फोरलेन बनने से आवागमन, पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। फोरलेन रोड बनने से उदयपुर और बांसवाड़ा के साथ-साथ डूंगरपुर जिले के लोगों को भी फायदा होगा।

2-औद्योगिक कॉरिडोर और रोजगार
सुझाव: आदिवासी अंचल से गुजरात पलायन रोकने के लिए एमएसएमई, फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल और हैंडीक्राफ्ट आधारित उद्योग स्थापित किए जाएं।

 

3. राजसमंद
-मेडिकल कॉलेज
सुझाव: उदयपुर मेडिकल कॉलेज की दूरी करीब 65 किमी है। राजसमंद में मेडिकल कॉलेज खुलने से स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार होगा।