Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan New Road : 14.50 करोड़ से होगा राजस्थान में इस नई सड़क का निर्माण, इस शहर के सभी गांव को होगा सबसे बड़ा फायदा

Rajasthan New Road : 14.50 करोड़ से होगा राजस्थान में इस नई सड़क का निर्माण, इस शहर के सभी गांव को होगा सबसे बड़ा फायदा

Rajasthan New Road: राजस्थान के लोगों के लिए इस वक्त कि बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे कि प्रदेश में परिवहन सुविधा को सुधारने के लिए सरकार सवाईमाधोपुर जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यहां लंबे समय से जिस सड़क का लोग इंतजार कर रहे थे, उसे लेकर विकास कार्य शुरू हो गया है। यहां पांचोलास-फलौदी मार्ग पर जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। इसके लिए 14.50 करोड़ रुपए का बजट अप्रूव किया गया है। इसके तहत 14.85 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

विधायक जितेंद्र गोठवाल ने किया शिलान्यास

राजस्थान सरकार यहां कल्याणपुरा नाले पर आरसीसी कल्वर्ट और अप्रोच सीसी सड़क भी बनाई जाएगी। गत दिनों विधायक जितेंद्र गोठवाल ने इस सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। सड़क बनने से न केवल ग्रामीणों को राहत मिलेगी। बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा फायदा

बताया जा रहा है कि बारिश के दिनों में इस सड़क से आना जाना मुश्किल हो जाता है। रास्ता बाधित हो जाता था। सड़क की खराब स्थिति के कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है। मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना हो रहा था। ऐसे में यह सड़क लोगों के लिए बड़ी उम्मीद है।