Rajasthan New Toll : अगर आप भी घूमने के शौकीन है तो बता दे कि तो बता दे कि आपको झटका लगने वाला है। जानकारी के लिए बता दे कि जैसलमेर में नगर परिषद ने 22 साल बाद फिर से शहर में प्रवेश करने वाले पर्यटक वाहनों पर यात्री कर लगाने का फैसला किया है। राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग से स्वीकृति मिल चुकी है और गजट नोटिफिकेशन जारी होते ही यह कर लागू कर दिया जाएगा।
बनेगें 2 नए टोल नाके
जानकारी के लिए बता दे कि जोधपुर रोड और बाड़मेर रोड पर दो टोल नाके बनाए जाएंगे, जहां से सबसे अधिक पर्यटक वाहन जैसलमेर में प्रवेश करते हैं। उनको अब अतरिक्त शुल्क चुकाना पड़ेगा। बता दे कि वाहनों की श्रेणी के अनुसार 50 से 200 रुपए तक यात्री कर तय किया गया है।
इस वजह से लिया फेंसला
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि नगर परिषद के अनुसार पर्यटन सीजन में भारी संख्या में वाहनों के कारण सफाई व्यवस्था, सड़क रखरखाव और पर्यटकों की सुविधाओं पर अतिरिक्त खर्च आता है।इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए एंट्री पॉइंट्स पर यात्री कर लगाने का निर्णय लिया गया है।
शहर के लिए शाबित होगा गेमचेंजर
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि नगर परिषद को यात्री कर से सालाना लाखों रुपए के राजस्व की उम्मीद है। पर्यटन सीजन में यह राशि और बढ़ सकती है, जिससे शहर की सफाई, सड़कों के रखरखाव और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने में खर्च की जाएगी। उनका मानना है कि इस व्यवस्था से शहर के विकास कार्यों के लिए जरूरी संसाधन जुटाए जा सकेंगे।
नगर परिषद का फैसला और सरकारी स्वीकृति
नगर परिषद ने शहर में बढ़ते पर्यटक दबाव को देखते हुए यह नया यात्री कर लागू करने का निर्णय लिया है।
नगर परिषद आयुक्त लजपाल सिंह सोढा के अनुसार इस प्रस्ताव को राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग से मंजूरी मिल चुकी है।
गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसे शहर की सीमा में प्रभावी कर दिया जाएगा।
