Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / अब राजस्थान में बदलेगा पंचायत चुनाव का तरीका, राज्य निर्वाचन आयोग ने लागू किए नए नियम, देखें नया गाइडलाइन

अब राजस्थान में बदलेगा पंचायत चुनाव का तरीका, राज्य निर्वाचन आयोग ने लागू किए नए नियम, देखें नया गाइडलाइन

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : अब राजस्थान में बदलेगा पंचायत चुनाव का तरीका, राज्य निर्वाचन आयोग ने लागू किए नए नियम, देखें नया गाइडलाइन

Rajasthan Panchayat Chunav 2026 update: राजस्थान में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है।राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा इस बार पंच और सरपंच पदों के चुनाव बैलेट पेपर के जरिए करने का फैसला लिया गया है।

 

पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए EVM से मतदान कराया जाएगा। आयोग के द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को एक विस्तृत दिशा निर्देश भी जारी किया गया है और उनसे कहा गया है कि वह इसी अनुरूप चुनाव कराने की तैयारी अभी से शुरू कर दें।

 

राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया नया गाइडलाइन 

राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा एक नया गाइडलाइन जारी किया गया है और इस नई गाइडलाइन के अनुसार पांच और सरपंच चुनाव में बैलेट पेपर, बैलेट बॉक्स, मतगणना की प्रक्रिया और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्था समय रहते ही सुनिश्चित कर ली जाएगी। चुनाव आयोग ने साफ शब्दों में कह दिया है कि इस बार इन पदों के लिए किसी भी हाल में EVM का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

 इन पदों के लिए EVM से होंगे चुनाव

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव इस बार भी EVM से कराया जाएगा लेकिन जहां EVM उपलब्ध नहीं होगा वहा बैलेट बॉक्स की तैयारी रखना की भी निर्देश दी गई है। इसका मकसद यह है कि कुछ जिलों में मशीनों के कमी के वजह से किसी भी तरह चुनाव में कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि नए नियम का मकसद सुचारू पारदर्शी और समय के अनुसार चुनाव संपन्न करना है।