Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Railway confirmed tickets : दीवाली पर अब धड़ाधड़ मिलेंगें कन्फर्म टिकट, राजस्थान की इन ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाए

Railway confirmed tickets : दीवाली पर अब धड़ाधड़ मिलेंगें कन्फर्म टिकट, राजस्थान की इन ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाए

Diwali Railway confirmed Ticket : दीपावली, गोवर्धन पूजा, छठ सहित विभिन्न त्यौंहारों में लोगों की आवाजाही बढ़ने के साथ ही ट्रेनों में यात्रियों के संख्या बढ़ जाती है।

ऐसे में कनफर्म रिजर्वेशन टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है, इसी को देखते हुए Indian Railway लगातार स्पेशल गाड़ियां चलाने के साथ ही कि ट्रेनों में अस्थायी रूप से कोच भी बढ़ा रहा है।

इसी कड़ी में Bikaner सहित राजस्थान के कई हिस्सों से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनों में कोच बढ़ाए गए हैं।


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार 04 जोडी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के डिब्बे बढ़ाए गए हैं।


जानिए किस ट्रेन में, कब तक, कितने कोच बढ़ाए : 

  1. गाडी संख्या 12458/12457, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 15.10.25 से 31.10.25 तक एवं दिल्ली सराय से दिनांक 17.10.25 से 02.11.25 तक 02 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
  2. गाडी संख्या 22421/22422, दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से दिनांक 16.10.25 से 01.11.25 तक एवं जोधपुर से दिनांक 17.10.25 से 02.11.25 तक 02 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
  3. गाडी संख्या 22471/22472, लालगढ-दिल्ली सराय- लालगढ रेलसेवा में लालगढ से दिनांक 15.10.25 से 31.10.25 तक एवं दिल्ली सराय से दिनांक 17.10.25 से 02.11.25 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
  4. गाडी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय- उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से दिनांक 15.10.25 से 31.10.25 तक एवं उदयपुर सिटी से दिनांक 16.10.25 से 01.11.25 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।