Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान में विभिन्न विभागों के अधिकारियों पर गिरी गाज, CM भजनलाल के आदेश के बाद एक्शन

राजस्थान में विभिन्न विभागों के अधिकारियों पर गिरी गाज, CM भजनलाल के आदेश के बाद एक्शन

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : राजस्थान में विभिन्न विभागों के अधिकारियों पर गिरी गाज, CM भजनलाल के आदेश के बाद एक्शन

Rajasthan News : राजस्थान से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे कि प्रदेश में सरकार ने भ्रष्ट और अनुशासनहीन के मामले में लोक सेवकों के खिलाफ एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है. बता दें, इससे पहले भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभागों के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की थी. सरकार ने स्पष्ट किया है कि सुशासन, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता अडिग है और दोषी कार्मिकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

चार अधिकारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी
 

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि राजस्थान में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर राजकीय भूमि की खातेदारी देने के मामले में एक सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी के खिलाफ धारा 17-ए के तहत विस्तृत जांच को मंजूरी दी गई है. सीसीए नियमों के तहत चार अधिकारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी गई है जबकि पांच सेवानिवृत्त अधिकारियों की पेंशन पर शास्ति लगाई गई है.Rajasthan News 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि सीएम भजनलाल ने भ्रष्टाचार मामले में सख्ती अपनाते हुए 24 प्रकरणों का निस्तारण किया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर अभियोजन स्वीकृति, धारा 17-ए, अनिवार्य सेवानिवृत्ति और विभागीय जांच से जुड़े मामलों में कड़ी कार्रवाई की गई है. इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों पर गाज गिरी है.Rajasthan News 

तीन बड़े विभागों में कार्रवाई 

मुख्यमंत्री ने पद और शक्तियों का दुरुपयोग कर अनैतिक लाभ लेने के मामलों में एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोजन स्वीकृति जारी की है. 

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur