Railways Big Gift : होली से पहले जयपुर के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। जयपुर शहर के दो मुख्य रेलवे स्टेशन जयपुर स्टेशन और गांधीनगर पर यात्रियों के सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
रेलवे प्रशासन होली के आसपास इन दोनों स्टेशनों पर सेकंड एंट्री और पुनर विकसित सुविधाओं को जनता को समर्पित करने वाला है। इससे यात्रियों को न केवल भीड़भाड़ से मुक्ति मिलेगी बल्कि स्टेशन पर पहुंचना भी आसान हो जाएगा।
गांधीनगर स्टेशन : ‘वर्ल्ड क्लास’ सुविधाओं के साथ नया अवतार
अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत 211 करोड रुपए की लागत से गांधीनगर रेलवे स्टेशन की सूरत बदल गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्टेशन पर का काम अब जल्द फिनिश होने वाला है। जैसे ही काम फिनिश हो जाएगा गांधीनगर रेलवे स्टेशन की सूरत पूरी तरह से बदल जाएगी और यहां कई तरह की आधुनिक सुविधाएं मिलने लगेंगी।
जयपुर रेलवे स्टेशन के भी बदल रही है सूरत
जयपुर रेलवे स्टेशन की सूरत भी बदल रही है। होली तक यहां का काम भी पूरा कर लिया जाएगा और यहां भी यात्रियों को कई तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। जयपुर स्टेशन की सूरत पूरी तरह से बदलने वाली है।
इन सुविधाओं का होगा विस्तार
1- सुगम आवाजाही : स्टेशन पर 8 लिफ्ट और 4 एस्केलेटर लगाए गए हैं। टोंक रोड से कनेक्टिविटी के लिए बजाज नगर की ओर बना ब्रिज भी तैयार है।
2- कॉनकोर्स : दोनों प्लेटफॉर्म को जोड़ते हुए 72 मीटर चौड़ा और 2700 वर्ग मीटर का विशाल कॉनकोर्स एरिया बनाया गया है, जहां यात्री ट्रेन का इंतजार कर सकेंगे।
3- इंफ्रास्ट्रक्चर : स्टेशन का मुख्य प्रवेश द्वार 4516 वर्ग मीटर में फैला है, जबकि द्वितीय प्रवेश द्वार 3029 वर्ग मीटर में तैयार किया गया है। 7000 वर्ग मीटर (दो मंजिला) में पार्किंग, 6000 वर्ग मीटर में प्लेटफॉर्म शेल्टर।
4- ईको-फ्रेंडली अप्रोच : इसे ग्रीन बिल्डिंग मॉडल पर बनाया गया है, जिसमें 1376 किलोवाट का सोलर पावर प्लांट लगाया गया है।
5- मनोरंजन और खान-पान : करीब 2200 वर्ग मीटर में फूड कोर्ट, गेम जोन और रेस्टोरेंट जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
