Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान के इस हाईवे पर ट्रैफिक नियम तोड़ते हीं तुरंत कटेगा चालान, बदल गया नियम, लगाएं गए हाईटेक कैमरे

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

राजस्थान के इस हाईवे पर ट्रैफिक नियम तोड़ते हीं तुरंत कटेगा चालान, बदल गया नियम, लगाएं गए हाईटेक कैमरे

Rajasthan News : दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए और यातायात व्यवस्थाओं को सुरक्षित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। राजस्थान पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 48 के शाहजहांपुर से अजमेर खंड पर अत्यधिक स्मार्ट ट्रैफिक परिवर्तन व्यवस्था लागू किया है।

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर तुरंत कटेगा चालान

इस हाइवे पर अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए हैं। अगर कोई भी ट्रैफिक नियमों को तोड़ता है तो उसके ऊपर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। कैमरे से उनका तुरंत चालान कट जाएगा। इस हाइवे पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही थी जिसे रोकने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात) बी.एल. मीणा के अनुसार, मार्ग के 27 महत्वपूर्ण स्थानों पर गैंट्री आधारित प्रवर्तन इकाइयां स्थापित की गई हैं। इन सभी को है रेजोल्यूशन कैमरा और इंटेलिजेंट एनालिटिक्स तकनीक से जोड़ा गया है। अगर कोई नियम को तोड़ता है तो घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो जाएगा और अपने आप चालान कट जाएगा।

इन लोगो पर रखा जाएगा नजर

सिस्टम ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट दोपहिया चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, मोबाइल का उपयोग, सीट बेल्ट न लगाना, लेन उल्लंघन और गलत दिशा में वाहन चलाने जैसे सात प्रमुख अपराधों पर नजर रखेगा।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur