Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी के बेटे ने किया कमाल, अर्जुन अवार्ड के लिए हुए नॉमिनेट

राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी के बेटे ने किया कमाल, अर्जुन अवार्ड के लिए हुए नॉमिनेट

Padmanabh singh nominated Arjun Award 2025: सरकार के द्वारा हर साल खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने के लिए अर्जुन अवार्ड दिया जाता है। सरकार ने अर्जुन अवार्ड 2025 की घोषणा कर दी है और इस बार लिस्ट में राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी के बेटे का भी नाम है।

जयपुर के पूर्व राजघराने से जुड़े पद्मनाभ सिंह का नाम भी खेलों के दुनिया में इज्जत के साथ लिया जाता है। खेल के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान की वजह से उन्हें अर्जुन अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है।

भारतीय पोलो टीम के रह चुके हैं कप्तान


27 साल के पद्मनाभ सिंह जयपुर के पूर्व शाही परिवार के सदस्य होने के साथ-साथ एक बेहतरीन पोलो खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने इस खेल को इंटरनेशनल लेवल पर पेश किया है।पद्मनाभ सिंह भारतीय पोलो टीम के कैप्टन भी रह चुके हैं। उन्होंने इस खेल को साहित्य तौर पर नहीं खेल बल्कि पूरे दुनिया के सामने इस खेल के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया और भारत का नाम रोशन किया।

अमेरिकी ब्रांड यू.एस. पोलो के है ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर


इसके अलावा, उन्हें पोलो में उनकी शानदार उपलब्धियों और यूथ लीडरशिप के लिए पहचान मिली, जिससे उन्हें 2018 में फोर्ब्स अंडर 30 (Forbes) एशिया लिस्ट में जगह मिली. हाल ही में, अमेरिकन ब्रांड U.S. पोलो ने उन्हें अपना ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur