Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्थान की सीमा पर पाकिस्तान ने की नापाक हरकत, हाई अलर्ट जारी

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्थान की सीमा पर पाकिस्तान ने की नापाक हरकत, हाई अलर्ट जारी

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्थान की सीमा पर पाकिस्तान ने की नापाक हरकत, हाई अलर्ट जारी
Rajasthan News: पूरे देश में आज धूमधाम से 77 वा गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इसी बीच पाकिस्तान के द्वारा एक बार फिर से नापाक हरकत की गई है जिससे माहौल तनाव पूर्ण हो गया है।
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से सटे बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में रविवार की सुबह पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसी अलर्ट पर आ गई। इस इलाके में जांच शुरू कर दी गई है।
खाजूवाला क्षेत्र के चक 6 बीडी में एक खेत में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला। दोबारा मिलने के बाद एक किसान के द्वारा तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस के द्वारा गुब्बारे को कब्ज में ले लिया गया है और बीएसएफ के अफसर को इससे अवगत कराया गया है।
एरोप्लेन नुमा गुब्बारा मिला
 यहां के स्थानीय किसान को खेत में अरोमा गुब्बारा मिला है जिस पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा गया है। जांच एजेंसी इसके जांच में जुट गई है। अक्सर तस्करी के लिए ऐसे गुब्बारे का इस्तेमाल किया जाता है। हो सकता है कि इसका इस्तेमाल किसी प्रकार की तस्करी के लिए किया जा रहा हो।
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur