Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / बड़ी खुशखबरी: राजस्थान के 91.70 लाख लोगों की बढ़ेगी पेंशन, राज्य सरकार जल्द देगी बड़ा तोहफा

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

बड़ी खुशखबरी: राजस्थान के 91.70 लाख लोगों की बढ़ेगी पेंशन, राज्य सरकार जल्द देगी बड़ा तोहफा

बड़ी खुशखबरी: राजस्थान के 91.70 लाख लोगों की बढ़ेगी पेंशन, राज्य सरकार जल्द देगी बड़ा तोहफा

Rajasthan News: राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन में जल्द बढ़ोतरी हो सकती है। सूत्रों की माने तो सरकार के द्वारा इस पर कार्य शुरू कर दिया गया है और जल्दी सरकार इसको लेकर ऐलान कर सकती है।

विधानसभा सत्र के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर ही किया जा रहा था और सरकार ने विधानसभा सत्र के दौरान इसको लेकर संकेत भी दिया है।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बनाया जाएगा पारदर्शी

बजट भाषण और दस्तावेजों में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के विस्तार और सुधार का जिक्र किया गया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने की बात भी कही गई है।

बढ़ सकती है सामाजिक सुरक्षा पेंशन

सूत्रों की माने तो राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ सकती है हालांकि अभी इसको लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। 15% तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी हो सकती है।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur