पेंशन सत्यापन की अंतिम तारीख 31 मार्च
जयपुर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाखों लाभार्थियों को बड़ा अपडेट मिला है। जिला प्रशासन ने सभी पेंशनधारकों को 31 मार्च 2026 तक भौतिक सत्यापन करवाने के निर्देश दिए हैं।
इतने लाभार्थी अभी भी बाकी
जानकारी के अनुसार जिले में करीब 5 लाख 95 हजार लोगों को पेंशन का लाभ मिल रहा है।
लेकिन अभी भी 72 हजार 756 ग्रामीण और 64 हजार 180 शहरी पेंशनधारकों का सत्यापन बाकी है।
क्या बोले अधिकारी
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक बी.पी. चंदेल ने बताया:
सभी पेंशनधारकों के लिए वार्षिक भौतिक सत्यापन अनिवार्य है। निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर पेंशन रुक सकती है।
प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
बुधवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें सभी अधिकारियों को 31 मार्च तक लंबित सत्यापन पूरा कराने के निर्देश दिए गए।
कैसे कराएं सत्यापन
पेंशनधारक निम्न माध्यमों से सत्यापन कर सकते हैं:
- नजदीकी ई-मित्र केंद्र
- अपने स्मार्टफोन के जरिए
- अधिकृत अधिकारी के सामने उपस्थित होकर
समय पर नहीं कराया तो क्या होगा
यदि 31 मार्च 2026 तक सत्यापन नहीं कराया गया, तो संबंधित पेंशन बंद करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा।
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना सत्यापन पूरा कर लें, ताकि पेंशन का लाभ निर्बाध मिलता रहे।
