Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Pushkar Mela 2025: कुंभ मेले के बाद अब पुष्कर मेले में भी दिखी एक मोनालिसा, नागिन जैसी आंखों ने जीता लोगों का दिल

Pushkar Mela 2025: कुंभ मेले के बाद अब पुष्कर मेले में भी दिखी एक मोनालिसा, नागिन जैसी आंखों ने जीता लोगों का दिल

Pushkar Mela 2025: महाकुंभ मेले से मोनालिसा की किस्मत चमक गई। मेले में माला बेचने आई एक लड़की जिसका नाम मोनालिसा था उसकी नीली आंखों की वजह से वह लोगों के दिलों में बस गई और आज वह बॉलीवुड का सफर तय कर ली। अब पुष्कर मेले में माला बेचने आई सुमन भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रही है।

सुमन की आंखें नागिन की तरह खूबसूरत है।लोग सुमन की तारीफ कर रहे हैं और उसकी तुलना प्रयागराज की वायरल गर्ल मोनालिसा से कर रहे हैं। सुमन और मोनालिसा की आंखें एक जैसी दिख रही है। सुमन को लोगों पुष्कर मेले की मोनालिसा बोल रहे हैं।

सुमन की आंखों के दीवाने हुए लोग

सुमन कालबेलिया पुष्कर मेले में माला बेचने आई हुई है। वह पारंपरिक कपड़ों में दिख रही है। उनकी खूबसूरत आंखें लोगों को खूब पसंद आ रही है और लोग कमरे में उनकी तस्वीर क्लिक कर रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर @parihar_India ने लिखा है कि यह मोनालिसा लोग मेले में ही क्यों मिलती है? एक महाकुंभ में मिली एक पुष्कर मेले में। एक आने यूज़र ने लिखा है कि पुष्कर की वायरल गर्ल सुमन मोनालिसा। एक यूजर ने लिखा है कि राजस्थान के हर गांव में ऐसी मोनालिसा दिख जाएगी मुझे कुंभ की मोनालिसा खास नहीं लगी। राजस्थान की लड़कियां उससे ज्यादा खूबसूरत होती है।

सुमन कालबेलिया राजस्थान की पारंपरिक लोक नृत्य कलाकार है। वह कालबेलिया समाज से आती है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें गर्व हो रहा है कि लोग उनके कला को पसंद कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान सुमन ने कहा कि वह जैसलमेर में नृत्य करती है लेकिन अभी तक उन्हें बड़ा मंच नहीं मिला। अगर उन्हें बड़ा मंच मिलता है या फिल्मों में काम मिलता है तो वह जरूर करेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur