Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan News: राजस्थान के इन जिलों में नए पुल पुलियाओं का होगा निर्माण, इस जिले में 130 करोड़ की लागत से बनेगी एलिवेटेड रोड

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

Rajasthan News: राजस्थान के इन जिलों में नए पुल पुलियाओं का होगा निर्माण, इस जिले में 130 करोड़ की लागत से बनेगी एलिवेटेड रोड

Rajasthan News: राजस्थान बजट में हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है इसके साथ ही साथ विकास का विशेष ध्यान रखा गया है। बजट में एलिवेटेड रोड और पुल निर्माण को लेकर भी कई बड़े ऐलान किए गए हैं। मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने विभिन्न जिलों में उच्च स्तरीय फुल निर्माण की घोषणा की है।

टोंक जिले में बनेगा एलिवेटेड रोड

राजस्थान के टोंक जिले में 130 करोड रुपए की लागत से एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा। झालावाड़ उदयपुर भीलवाड़ा सहित कई जिलों में नदी और प्रमुख मार्गों पर नए पुल का निर्माण किया जाएगा। सरकार ने बताया कि कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए यह निर्माण कार्य किया जा रहा है।

कई पूल और एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा इससे लोगों को सफर के दौरान परेशानी नहीं होगी। तो आईए जानते हैं किन जगहों पर बनेगा नया पुल और एलिवेटेड रोड…

यहां होगा पुल का निर्माण

शेरगढ़ से जीवणपुरा पर पुलिया निर्माण (केकड़ी)- अजमेर- 4 करोड़ 95 लाख रुपए।


भर्तृहरि तिराहे के पुलिया का जीर्णोद्धार किया जाएगा – अलवर- 5 करोड़ रुपए।

गुड़ामालानी–फलोदीड़ा सड़क से हलाना पर पुलिया बनेगा (छबड़ा)- बारां- 1 करोड़ 50 लाख रुपए।

सुरास से मालोखेड़ा मार्ग पर कोठारी नदी पर पुलिया बनेगा (3.50 किमी) (मांडल)- भीलवाड़ा- 7 करोड़ 20 लाख रुपए।

कोठारी नदी पर लड़की से सरवड़ी के बीच पुलिया बनेगा – भीलवाड़ा- 4 करोड़ रुपए।

भाटोली मोड़ (SH-32 से लक्ष्मीपुरा व तालोला आदिवासी बस्ती) मुख्य सड़क तक एवं बस स्टैंड पिंडवाल से पचोवाड़ा आदिवासी बस्ती तक तथा बरसाती नाले पर रिंगवाल व पुलिया निर्माण (आसपुर)- डूंगरपुर- 2 करोड़ 10 लाख रुपए।

अखाड़ा पटेल जोहड़ा सड़क मार्ग पर मोरन नदी पर पुलिया बनेगा (सागवाड़ा)- डूंगरपुर – 15 करोड़ रुपए।

राजगढ़–भादरा–नोहर मार्ग पर आरओबी बनाने के लिए DPR (भादरा)- हनुमानगढ़- 25 लाख रुपए।

मूंडला से बौड़ीड़ा सड़क पर बौड़ीड़ा, रायपुर आजमपुर रोड से सोयला परसौली, सालरिया तथा राजपुरा सहित कई पुलिया बनेगा (पाटन, झालरापाटन)- झालावाड़- 33 करोड़ रुपए।

मनोहरथाना मार्ग से देवली जागीर के मध्य खेजड़ा गांव के पास परवन नदी पर उच्च स्तरीय पुल बनाया जाएगा (मनोहरथाना)- झालावाड़- 39 करोड़ रुपए।

गुड़ा जैतसिंह नदी पर पुलिया बनेगा (मारवाड़ जंक्शन)- पाली- 5 करोड़ 50 लाख रुपए।

ग्रामीण एवं संपर्क सड़कों पर स्थित कई पुलियाओं का होगा (खण्डार)- सवाईमाधोपुर- 7 करोड़ रुपए।

शिवगंज में गोगाजी–देवडावर सड़क पर तीन आरसीसी पुलिया निर्माण – सिरोही – 16 करोड़ 50 लाख रुपए


बनास नदी व साबरमती नदी पर आवागमन हेतु विभिन्न पुलिया निर्माण कार्य (गोगुंदा)- उदयपुर- 10 करोड़ रुपए।

पुलिस लाइन के पास बेड़च नदी पर धनत कलां पुलिया निर्माण- चित्तौड़गढ़- 25 करोड़ रुपए।

टोंक में एलिवेटेड रोड बनेगा -130 करोड़ रुपए।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur