Archive notice This article was published on 29 January 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

Indian railway news: रेलवे के द्वारा बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेवाड़ी रिंग्स , रेवाड़ी एवं जयपुर भिवानी जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09633, रेवाड़ी रिंग्स एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 20 से 28 फरवरी तक रेवाड़ी से रात 10:50 पर खुलेगी और रात 1:45 रिंग्स पहुंचेगी।

 

ठीक ऐसे ही ट्रेन नंबर 09634 रिंग्स रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 21 फरवरी से 1 मार्च तक रिंग्स से रात 2.05 पर रवाना होकर सुबह 5:00 रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन अटेली, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कांवट व श्रीमाधोपुर स्टेशन पर रुकेगी।

 ट्रेन नंबर 09637 रेवाड़ी रिंग्स एक्सप्रेस 20 से 28 फरवरी तक रेवाड़ी से सुबह 11:00 चलकर 2:20 पर रिंग्स पहुंचेगी। ठीक है ऐसे ही गाड़ी संख्या  09638 रिंग्स रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन भी 20 से 28 फरवरी तक रिंग्स से दोपहर के बाद 2:55 पर खुलेगी और 6:00 रेवाड़ी पहुंचेगी।

 यह ट्रेन कुंड,काठुवास, अटेली,  नारनौल अमरपुर जुरासिक निजामपुर डाबला मावड़ा नीमकाथाना श्रीमाधोपुर स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन में आज साधारण श्रेणी और गार्ड श्रेणी के दो डिब्बे होंगे।इसमें टोटल 10 डिब्बे होंगे।