Weather Today in Rajasthan: राजस्थान में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर से सर्दी लौटने वाले है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बता दे की जयपुर समेत प्रदेश के बाकी हिस्सों में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. कई जिलों में तापमान 30 डिग्री को पार कर चुका है. वहीं मौसम विभाग ने 17 – 18 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदलने और हल्की बारिश की संभावना जताई है. जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
पिछले 24 घंटों में मौसम
IMD रिपोर्ट के मुताबिक बता दे की पिछले 24 घंटो के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा. कई जिलों के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.8 डिग्री जबकि अजमेर में 30.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 31.2 डिग्री, अलवर में 31.8 डिग्री, जयपुर में 30.0 डिग्री, पिलानी में 32.4 डिग्री, सीकर में 30.5 डिग्री, कोटा में 31.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 33.0 डिग्री, न्यूनतम तापमान अलवर में 7.4 डिग्री दर्ज किया गया. वहीँ मौसम के बदलाव से आज कई जिलों के तापमान में बदलाव नजर आने वाला है।
20 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट
बता दे की आज 17 फरवरी ( मंगलवार ) को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के हिस्से बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, फलोदी, जालोर, पाली, सिरोही, हनुमानगढ़, गंगानगर, चूरू, नागौर, सीकर और झुंझुनू,अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाई माधोपुर, जयपुर, टोंक और भीलवाड़ा सहित आस- पास के इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.
पश्चिमी विक्षोभ का असर
IMD रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो-तीन दिन तक तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है. जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीँ किसानों को भी सतर्क रहना होगा। मौसम के इस बदलाव से तेज हवाओं का दौर शरू होगा जिससे फसलों को नुकशान हो सकता है। सिचाई करते समय किसान इस बात का ध्यान जरूर रखें।
