Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / 17,18 फरवरी को राजस्थान के इन जिलों में बार‍िश का अलर्ट, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

17,18 फरवरी को राजस्थान के इन जिलों में बार‍िश का अलर्ट, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

17,18 फरवरी को राजस्थान के इन जिलों में बार‍िश का अलर्ट, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Rajasthan Weather Update : एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण 17 और 18 फरवरी को राज्य में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है. राज्य में आगामी तीन-चार दिन तापमान में आंशिक रूप से बढ़ोतरी होने की संभावना है.

IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक 15 फरवरी से मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है, जो 18 फरवरी तक जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने इस अवधि में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर सहित राजस्थान के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ने की भविष्यवाणी की है.

15 फरवरी से ही बादल छाए रहेंगे और 16-17 फरवरी को बारिश की गतिविधियां सबसे अधिक सक्रिय हो सकती हैं. मेघगर्जन (गरज-चमक) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि ओले गिरने की संभावना भी कम नहीं है, खासकर उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के जिलों में.

राजस्थान में तापमान

IMD के नए अपडेट के मुताबिक असर तापमान पर भी साफ नजर आएगा. बारिश और बादलों के कारण दिन का अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जो पिछले दिनों की तुलना में 2-4 डिग्री कम होगा. रात में ठंड बढ़ने की आशंका है, न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री के बीच रह सकता है.

माउंट आबू में 23 डिग्री रिकॉर्ड
मौसम व‍िभाग के अनुसार, जैसलमेर, जलोर, जोधपुर, फलौदी, पाली, उदयपुर, च‍ित्‍तौड़गढ़, सलूंबर, टोंक, भीलवाड़ा और जयपुर में द‍िन में मौसम गर्म रहा. इन ज‍िलों का अध‍िकतम तापमान 30 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस के आसपास र‍िकॉर्ड क‍िया गया. माउंट आबू का अध‍िकतम तापमान 23 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस र‍िकॉर्ड हुआ.

फसलों के लिए फायदा

यह मौसम परिवर्तन किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. फरवरी में हो रही हल्की बारिश गेहूं, सरसों, चना जैसी रबी फसलों को अच्छा लाभ पहुंचा सकती है, क्योंकि इससे मिट्टी में नमी बढ़ेगी और फसलें बेहतर तरीके से पनपेंगी.