Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान में बारिश का कहर: आज राज्य के इन जिलों में होगी बारिश, जोधपुर सहित इन 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी

राजस्थान में बारिश का कहर: आज राज्य के इन जिलों में होगी बारिश, जोधपुर सहित इन 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : राजस्थान में बारिश का कहर: आज राज्य के इन जिलों में होगी बारिश, जोधपुर सहित इन 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला दिखाई दे रहा है। गुरुवार को जैसलमेर और सीकर में बारिश हुई वहीं शुक्रवार को भी कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को श्रीगंगानगर और फलोदी में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चल रही थी वहीं जैसलमेर में दिनभर तेज हवाएं चलने से 7:00 बजे हल्की बारिश हुई।

 आज भी होगी बारिश

 राजस्थान में एक नया सिस्टम एक्टिव हुआ है जिसकी वजह से आज भी राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होने वाली है। जयपुर जोधपुर जैसलमेर श्रीगंगानगर फलोदी शेखावाटी क्षेत्र सहित कई जिलों में आज झमाझम बारिश होगी जिससे तापमान में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगा।

राजस्थान के इन जिलों में होगी बारिश 

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, जयपुर, पिलानी, सीकर, कोटा , चित्तौड़गढ़ , बाड़मेर , जैसलमेर , जोधपुर , माउंट आबू, फलोदी , बीकानेर, चूरू , श्री गंगानगर , नागौर में झमाझम बारिश होगी जिससे तापमान में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगा।

 अधिक बारिश होने से फसलों को नुकसान हो सकता है। 26 से 28 जनवरी के बीच एक नया सिस्टम एक्टिव होगा जिसकी वजह से फिर से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। राजस्थान के लोगों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली  है।