Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में अगले महीने से भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत होने वाली है। यह सरकारी टैक्सी सेवा होगा। सहकारिता मंत्री गौतम दक ने विभाग के अनुदानों के मांगों पर बहस करते हुए इसकी घोषणा की है।
मार्च अप्रैल से राजधानी जयपुर में दिल्ली के तर्ज पर भारत टैक्सी की शुरुआत होने वाली है। इसके माध्यम से ड्राइवर को पूरा भुगतान दिया जाएगा वहीं आम नागरिकों को केफायती दर पर यात्रा की सुविधा मिलेगी।
उदयपुर में शुरू हुई थी ‘टॉप अप राइड’
मंत्री ने बताया कि लगभग साल भर पहले उदयपुर में टॉप अप राइट सेवा की शुरुआत की गई थी जिसके अंतर्गत 350 रुपए में पर्यटकों को यात्रा की सुविधा दी जा रही है और इसी मॉडल को आगे बढ़ते हुए जयपुर में भारत टैक्सी की शुरुआत होने वाली है।
सरकारी टैक्सी की शुरुआत होने के बाद कम दरों पर लोगों को टैक्सी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी जिससे पर्यटकों को सफर करने में काफी आसानी होगी।
