Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान बजट में सरकार ने सड़कों को लेकर किया बड़ा घोषणा, इन जिलों में नई सड़क और ROB का होगा निर्माण

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

राजस्थान बजट में सरकार ने सड़कों को लेकर किया बड़ा घोषणा, इन जिलों में नई सड़क और ROB का होगा निर्माण

Rajasthan budget 2026: राजस्थान बजट में कई बड़ी घोषणाएं की गई है। राज्य की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को बजट भाषण में सड़क विकास और परिवहन ढांचे को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य राज्य में सड़क कनेक्टिविटी के विस्तार करने का है।

राज्य में अभी तक 16430 किलोमीटर नई सड़कों का हुआ है निर्माण

वित्त मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान सरकार के द्वारा अभी तक सड़क के विकास पर लगभग 27860 करोड रुपए खर्च किए गए है। राज्य में अभी तक 16430 किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ है इनमें से 42000 किलोमीटर सड़कों के विकास और सुधार का कार्य भी किया गया है।

राज्य में 1800 करोड़ से होंगे सड़क और ROB का निर्माण

ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए आने वाले इस वर्ष में 18000 करोड़ की लागत से स्टेट हाईवे, रेलवे ओवर ब्रिज एलिवेटेड रोड आदि का निर्माण कार्य किया जाएगा इसके साथ ही साथ नई सड़कों का निर्माण भी किया जाएगा।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur