Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan Cabinet Meeting : कल होगी राजस्थान में कैबिनेट की बैठक, इन फैसलों को मिल सकती है मंजूरी

Rajasthan Cabinet Meeting : कल होगी राजस्थान में कैबिनेट की बैठक, इन फैसलों को मिल सकती है मंजूरी

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : Rajasthan Cabinet Meeting : कल होगी राजस्थान में कैबिनेट की बैठक, इन फैसलों को मिल सकती है मंजूरी

Rajasthan Cabinet Meeting :  कल बुधवार को राजस्थान में भजनलाल शर्मा के अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग होने वाली है। इस कैबिनेट मीटिंग में राज्यपाल के अभिभाषण और विभिन्न विधेयकों पर भी चर्चा की जाएगी। इसके बाद इन विधेयकों को मंजूरी दी जाएगी।

इस बार बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हो रहा है और पहले दिन ही राज्यपाल का अभिभाषण होना है। अभिभाषण पर तीन दिन ही बहस चलेगा। पांचवें दिन इस अभिभाषण पर सरकार का जवाब आएगा।
इन फैसलों को मिल सकती है मंजूरी
 इस बार के कैबिनेट मीटिंग में कई तरह के फसलों को मंजूरी मिल सकती है। राजस्थान जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) अध्यादेश-2025, राजस्थान दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान (संशोधन) अध्यादेश, 2025, पंचायती राज अधिनियम और नगरपालिका अधिनियम रखे जाएंगे। हो सकता है कि इस बार सरकार के द्वारा इन सभी फैसलों पर मंजूरी मिल जाए।
 मिल सकता है कई तोहफा 
इस कैबिनेट बैठक से राजस्थान के लोगों को काफी ज्यादा उम्मीद है। हो सकता है कि युवाओं को भी कैबिनेट बैठक में कोई बड़ा तोहफा मिल जाए हालांकि अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री शर्मा इस बार युवाओं को क्या तोहफा रहते हैं।