Archive notice This article was published on 06 February 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

Rajasthan News : राजस्थान के मुक्यमंत्री का शेडूअल जारी हो गया है।  बता दे की आज भजनलाल शर्मा आज डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो कई धार्मिक, सामाजिक और विकास कार्यों से संबंधित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिसमें लोकार्पण, शिलान्यास और एक जनसभा शामिल है। जानकारी के लिए बता दे की सीएम शर्मा लाडनूं कस्बे के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे जैन विश्व भारती जाएंगे।

यह रहेगा मुख्यमंत्री का आज का दौरा 

कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:15 बजे मुख्यमंत्री लाडनूं ब्लॉक पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। 
 दोपहर 1:35 बजे लाडनूं हेलीपैड से जयपुर के लिए रवाना होंगे।

 

जनसभा को करेंगे संबोधित

मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की सीएम भजनलाल शर्मा ग्राम उत्थान शिविर का अवलोकन करेंगे। शिविर के बाद वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे और जिले के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। प्रशासन ने इस दौरे के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।