Archive notice This article was published on 24 January 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

Rajasthan Weather Forecast : राजस्थान में कड़ाके की ठंढ का कहर जारी है।  बता दे की पिछले 24 घंटे की बारिश और ओलावर्ष्टि के बाद से ठिठुरन बढ़ गई है।  बता दे की आज सुबह से प्रदेश के जिले में शीतलहर का आलम देखने को मिला। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है, जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे बना हुआ है. आलम ये है की प्रदेश के कई जिलों में तापमान माइनस में पहुंच गया है। कई इलाकों में जमी बर्फ शिमला जैसी नजर आई।  मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा.

उत्तरी हवाओं से बढ़ी ठंढ 

बता दे की कोहरे का का आज ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। उत्तरी हवाओं के असर से पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री तक गिरा और अधिकतम तापमान में भी 3-9 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई. माउंट आबू में कल -7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ. प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब पूरी तरह खत्म हो गया है. इसके बाद राजस्थान में मौसम शुष्क हो गया है, लेकिन उत्तरी हवाओं के चलते ठंड का असर लगातार बना हुआ है.

कई जिलों में गिरा तापमान 

बता दे की प्रदेश के माऊंट आबू में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। नागौर, लूनकरणसर में भी तापमान माइनस में पहुंच गया. पाली, फतेहपुर, सीकर, श्रीगंगानगर में 3 डिग्री के लगभग तापमान पहुंच गया. राजधानी जयपुर में भी तापमान में भारी गिरावट हुई, जहां अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ.

26 और 27 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
 

मौसम विभाग ने बताया कि 26 और 27 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ ( WD ) सक्रिय होने की संभावना है. इसके असर से 26 जनवरी को दोपहर बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 27 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर रहेगा.