Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान के वित्त मंत्री दिया कुमारी ने 2026-27 के बजट में किसानों के लिए खुशियों का पिटारा खोला है। राज्य के किसानों को बड़ा तोहफा मिला है। राजस्थान के किसानों को मिशन राज गिफ्ट से लेकर 25000 करोड रुपए तक के ब्याज मुक्त कर्ज, खेती किसानी को लाभ का सौदा बनाने के लिए 74 पर रणनीति पेश किया गया है। बजट की इन बड़ी घोषणाओं को सुनकर राज्य के किस खुशी से झूम रहे हैं।
किसानों को मिली बड़ी राहत
राज्य सरकार के द्वारा 35 लाख से अधिक किसानों को बड़ी राहत देते हुए 25000 करोड़ के ब्याज मुक्त अल्पकालिन ऋण देने का रक्षा रखा गया है। सरकार खुद 800 करोड़ का ब्याज बहन करेगी इसके साथ ही उपनिवेश क्षेत्र के किसानों के लिए एक मुफ्त समाधान योजना की घोषणा की गई है जिसके अंतर्गत 1 अप्रैल 2026 से 10 सितंबर 2026 के बीच बकाया राशि जमा करने पर 100% का छूट मिलेगा।
तारबंदी और सिंचाई के लिए मिलेगा सब्सिडी
आवारा पशुओं से फसल को बचाने के लिए सरकार के द्वारा 20000 किलोमीटर का तारबंदी कराया जाएगा जिस पर 228 करोड रुपए का सब्सिडी मिलेगा। सामुदायिक तारबंदी के लिए अब 10 के बजाय साथ किसानों का समूह भी आवेदन कर पाएगा। सिंचाई के लिए भी सब्सिडी दिया जाएगा। किसानों के उपज का सही दाम दिलाने के लिए सरकार मिशन राज गिफ्ट की स्थापना करेगी।
