Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan News : राजस्थान में 17 खाद्य उत्पाद बैन, मिलावट पर सख्त कार्रवाई

,

Rajasthan News : राजस्थान में 17 खाद्य उत्पाद बैन, मिलावट पर सख्त कार्रवाई

अनसेफ पाए गए उत्पादों की बिक्री, वितरण और डिस्प्ले पर 2 महीने की रोक

Food safety crackdown Rajasthan bans unsafe food products list

राजस्थान में मिलावट के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय ने जांच में अनसेफ पाए गए 17 खाद्य उत्पादों को प्रतिबंधित कर दिया है।


2 महीने तक बिक्री और वितरण पर रोक

सरकार ने इन उत्पादों पर राज्यभर में 2 महीने तक बिक्री, वितरण और डिस्प्ले पर रोक लगा दी है।

खाद्य विक्रेता अब इन उत्पादों को न तो बेच सकेंगे और न ही दुकान पर प्रदर्शित कर सकेंगे


जांच में अनसेफ पाए गए उत्पाद

अप्रैल 2026 में विभिन्न जिलों से लिए गए नमूनों की जांच में ये उत्पाद मानकों पर खरे नहीं उतरे

इसके बाद यह सख्त कार्रवाई की गई।


आमजन को दी गई चेतावनी

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने आमजन से अपील की है कि:
इन उत्पादों की खरीद और उपयोग न करें


उत्पादों को वापस मंगाने की प्रक्रिया शुरू

यदि कंपनियां निर्धारित समय में अपील नहीं करती हैं या रिपोर्ट अनसेफ रहती है, तो रिकॉल प्रक्रिया लागू की जाएगी


अन्य राज्यों में भी होगी कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि जिन उत्पादों का निर्माण अन्य राज्यों में हुआ है, उनके खिलाफ संबंधित राज्यों को भी कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है


राजस्थान में प्रतिबंधित सभी 17 खाद्य उत्पाद

1. केसर बाटी

  • ब्रांड: युवराज बीकानेर
  • बैच: YUV 01
  • निर्माता: रस रसना फूड्स प्रा. लि., बीकानेर

2. चाय

  • ब्रांड: बंगाल गोल्ड
  • बैच: BG-02
  • निर्माता: शिवशक्ति टी ट्रेडर्स, सिलीगुड़ी

3. शुगर बॉयल्ड कंफेक्शनरी

  • ब्रांड: नगद नारायण
  • बैच: 12/2026
  • निर्माता: नगद नारायण फूड्स, बीकानेर

4. घी

  • ब्रांड: श्री डेयरी प्रीत
  • बैच: 477
  • निर्माता: RD इंडस्ट्रीज, जींद

5. घी

  • ब्रांड: हरियाणा फॉर्म
  • बैच: 86
  • निर्माता: गिरधर मिल्क फूड, पानीपत

6. घी

  • ब्रांड: श्री डेयरी ब्राइट
  • बैच: 07
  • निर्माता: कृष्णा फूड प्रोडक्शन, झज्जर

7. हल्दी

  • ब्रांड: श्री साई मसालेवाला
  • बैच: Q.H. 05
  • निर्माता: भरतपुर

8. घी

  • ब्रांड: धेनु सरस
  • बैच: A 03
  • निर्माता: धेनुश्री डेयरी, जोधपुर

9. घी

  • ब्रांड: ईजी डेयरी
  • बैच: PTC1020
  • निर्माता: प्रथम ट्रेडिंग कंपनी, भिवानी

10. घी

  • ब्रांड: भोग विनायक
  • बैच: VN 011
  • निर्माता: मारुति एग्रो, पंजाब

11. रोस्टेड चना

  • ब्रांड: स्नेक टेक
  • बैच: IV 102221
  • निर्माता: RK कंपनी, गुरुग्राम
  • रीपैकर: रिलायंस रिटेल

12. घी

  • ब्रांड: हरियाणा क्रीम
  • बैच: 12
  • निर्माता: प्रगति फूड प्रोडक्ट्स, भिवानी

13. घी (विभिन्न पैक)

  • ब्रांड: श्री भैरव सरस
  • बैच: 12
  • निर्माता: श्याम मिल्क फूड, पाली

14. घी (5 लीटर)

  • ब्रांड: श्री भैरव सरस
  • बैच: 11
  • निर्माता: श्याम मिल्क फूड, पाली

15. घी (500ml)

  • ब्रांड: जय श्री कृष्णा
  • बैच: उल्लेखित नहीं
  • निर्माता: राम फूड प्रोडक्ट, हिसार

16. घी (1 लीटर)

  • ब्रांड: डेयरी पंजाब
  • बैच: 02
  • निर्माता: गिरधर मिल्क फूड, पानीपत

17. नमकीन मिक्स

  • ब्रांड: बालाजी
  • बैच: U3A73A
  • निर्माता: बालाजी वेफर्स, इंदौर

महत्वपूर्ण जानकारी

  • इन सभी उत्पादों को अनसेफ (Unsafe) घोषित किया गया है
  • 2 महीने तक पूरे राजस्थान में बैन
  • न बेच सकते हैं, न स्टोर में दिखा सकते हैं
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur