Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में राजस्थान को बड़ा तोहफा दिया है। महिलाओं और छात्राओं के हित में फैसला लेते हुए अब हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की गई है। ऐसे में अब देश के 800 जिलों में एक-एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने ऐलान किया है कि देशभर के 15000 सेकेंडरी स्कूल और 500 कॉलेज खोले जाएंगे। इसके साथ ही गर्ल्स हॉस्टल भी खोला जाएगा।
इन जिलों में बनेंगे गर्ल्स हॉस्टल
राजस्थान में अभी में 41 जिले है। जिनमें राजधानी जयपुर सहित अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, डूंगरपुर, धौलपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, झालावाड़, झुंझुनूं, जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, श्रीगंगानगर, टोंक और उदयपुर पुराने जिले है। बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामन, दूदू, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़ और फलौदी नए जिले है।इन जिलों में वित्त मंत्री की घोषणा के अनुसार अब इन सभी जिलों में एक—एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा।
