Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान सरकार का बड़ा ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, ये लोग डायरेक्ट बनेंगे DSP

राजस्थान सरकार का बड़ा ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, ये लोग डायरेक्ट बनेंगे DSP

Rajasthan News: आउट ऑफ़ टर्न पॉलिसी के अंतर्गत राजस्थान के 137 अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिलने वाली है। इन्हें डीएसपी से लेकर व्याख्याता और कोच तक बनाया जाएगा। एशियाई मेडलिस्ट मानिनी कौशिक, दिव्या कीर्ति सिंह, रवि बिश्नोई और सचिन डीएसपी बनेंगे।

खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी

लंबे समय से अटके नियुक्तियों को लेकर खिलाड़ियों की निराशा और हताशा को देखते हुए यह मांग उठाई गई। इसके बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया और 137 खिलाड़ियों की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी।

खिलाड़ियों में खुशी की लहर

सरकार के इस फैसले के बाद खिलाड़ियों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। लंबे समय से खिलाड़ी मांग कर रहे थे आखिरकार सरकार ने उनकी मांग को सुन लिया है और अब खिलाड़ियों को जल्द ही सरकारी नौकरी मिलेगी। जून तक 300 से ज्यादा नियुक्तियां होगी जिसमें खिलाड़ियों को भी खुशखबरी मिलेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur