Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, राज्य के इन परिवारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹1200, जाने पूरी खबर

राजस्थान सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, राज्य के इन परिवारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹1200, जाने पूरी खबर

Rajasthan news: राजस्थान सरकार के द्वारा बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। राज्य में जनजाति परिवारों के लिए सरकार ने बड़ी पहल करते हुए घी और तेल वितरण की व्यवस्था में बदलाव किया है। अब राशन वितरण की जगह महिला मुखिया के खाते में हर महीने ₹1200 डाले जाएंगे। सरकार के इस व्यवस्था का फायदा राज्य के लगभग 38000 जनजाति परिवारों को मिलेगा।

बजट में हुआ घोषणा

बजट के दौरान वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बताया कि घी और तेल वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए अब परिवारों को राशन के बजाय महिला मुखिया के खाते में ₹1200 हर महीने भेजे जाएंगे। ऐसे 38000 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

श्रमिकों को भी मिलेगा फायदा

श्रमिकों के लिए सरकार के द्वारा श्रम सेतु मोबाइल ऐप को लांच किया जाएगा। श्रम सेतु मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल लेबर चौक की सुविधा मिलेगी। श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन पहचान पत्र और रोजगार की मांग आपूर्ति घर बैठ कर पाएंगे। कल्याणकारी योजनाओं का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा।