Big alert for pensioners: राजस्थान के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ लेने वाले 16 लाख 35 हजार बुजुर्गों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। 16 लाख से अधिक पेंशनर्स की पेंशन रुक सकती है। इन लोगों ने अभी तक अपने जीवित होने का भौतिक सत्यापन नहीं करवाया है।
विभाग के द्वारा जो समय सीमा दी गई है वह चार दिन में खत्म होने वाली है। 12.61 लाख लोग 75 साल से काम के हैं वही 3.70 लाख पेंशनर्स 75 से 99 साल के हैं। आंकड़ों के अनुसार राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा लापरवाही देखने को मिली है। डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने तो अभी तक पोर्टल पर अपनी उपस्थिति भी दर्ज नहीं कराई है।
31 जनवरी तक मिला है आखिरी समय
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अनुसार राज्य के टोटल 91.68 लाख पेंशनर्स है। इसमें केवल 82.6 पर्सेंट लोग ने ही अभी तक सत्यापन कराया है। 31 दिसंबर तक यदि भौतिक सत्यापन नहीं होता है तो पेंशन रोक दी जाएगी। फरवरी से खाते में पेंशन नहीं आएगी।
आप अगर चाहते हैं कि आपका पेंशन नहीं रोका जाए तो फटाफट आप जीवन प्रमाण पत्र जमा कर दें। अगर ऐसा नहीं होता है तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
