Rajasthan IAS Transfer : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश में एक बार फिर से तबादला एक्सप्रेस चली है। राजस्थान सरकार ने 41 जिलों के प्रभारी सचिव बदल दिए हैं.स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री ए. राठौड़ को जयपुर और महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव भवानी सिंह देथा को जोधपुर का प्रभारी का पद दिया गया है. गुरुवार यानी 22 जनवरी को प्रशासनिक सुधार विभाग ने एक नए सिरे से प्रभारी सचिव नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं.
एपीओ चल रहे IAS को मिली बड़ा जिम्मेदारी
अधिक जानकारी के लिए बता दे की इस आदेश के तहत, दो एपीओ चल रहे IAS अधिकारियों को पोस्टिंग से पहले प्रभारी सचिव बनाया गया है. पीसी किशन को दौसा और खजान सिंह को सलूंबर का प्रभारी सचिव का पद सौंपा गया है. इसके अलावा संभागीय आयुक्तों को भी जिलों का प्रभारी बनाया गया है
यहां देखें पूरी लिस्ट
)
