Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान में हुई अनोखी शादी, सेना के जवान दहेज के 11 लाख रुपए ठुकराकर मात्र 1 रुपये में की शादी

राजस्थान में हुई अनोखी शादी, सेना के जवान दहेज के 11 लाख रुपए ठुकराकर मात्र 1 रुपये में की शादी

Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनू जिले से एक अनोखी खबर सामने आ रही है। यहां एक सैनिक ने है दहेज की कूप्रथा को खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सैनिक के इस कदम से पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। सैनिक ने दहेज का सिरे से विरोध किया है।

दहेज लौटाने का अनोखा फैसला


गोठड़ा गांव के संजय सिंह भारतीय सेवा में जवान है। उनके पिता का नाम नरपत सिंह है। संजय सिंह की शादी सरदारशहर के सारसर गांव की ज्योति से तय हुई। संजय सिंह के ससुर ने उन्हें दहेज में 11 लाख रुपए दिए लेकिन उन्होंने दहेज के 11 लाख रुपए ठुकरा दिए मात्र ₹1 में शादी की।

संजय सिंह ने मात्र ₹1 में शादी की और नारियल शगुन के रूप में दिया। संजय सिंह ने कहा कि दहेज बहुत ही गलत चीज है और मैंने पहले ही फैसला लिया था कि मैं दहेज का विरोध करूंगा। उन्होंने सबके सामने दहेज जैसी चीज को गलत बताया।

परिवार का पूरा समर्थन


संजय के इस कदम पर उनके पिता नरपत सिंह और पूरे परिवार ने गर्व महसूस किया. उन्होंने कहा कि अगर हर घर में ऐसी सोच आए तो दहेज जैसी बुराई खुद-ब-खुद मिट जाएगी। संजय सिंह के परिवार ने इस शादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और दहेज विरोधी शादी करने के लिए संजय सिंह को काफी सराहा।

संजय सिंह की शादी की चर्चा सिर्फ राजस्थान के झुंझुनू जिले में ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान में हो रही है। लोग इस दहेज विरोधी शादी की खूब तारीफ कर रहे हैं। संजय सिंह की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं उनका कहना है कि अगर हर घर में ऐसी शादी हो तो बेटियां बोझ नहीं रहेगी। राजस्थान में पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जहां लोगों ने दहेज का विरोध किया है और कई जगह तो दहेज विरोध को लेकर अनाउंसमेंट भी किया जा चुका है और पंचायत भी दहेज का विरोध कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur