Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Deputy CM दिया कुमारी ने राजस्थान को दिया बड़ा तोहफा, अब राज्य में फ्री में मिलेगी ये चीज, महिलाओं के लिए भी बड़ी घोषणा

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

Deputy CM दिया कुमारी ने राजस्थान को दिया बड़ा तोहफा, अब राज्य में फ्री में मिलेगी ये चीज, महिलाओं के लिए भी बड़ी घोषणा

Deputy CM दिया कुमारी ने राजस्थान को दिया बड़ा तोहफा, अब राज्य में फ्री में मिलेगी ये चीज, महिलाओं के लिए भी बड़ी घोषणा

Rajasthan news: डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने बजट पेश करने के 6 दिन के बाद मंगलवार को राजस्थान को कई बड़े तोहफे दिए हैं। विधानसभा में बजट बहस का जवाब देते हुए 238 नई घोषणाएं की गई। इनमें से 133 घोषणाएं सड़कों को लेकर किया गया है।

राजस्थान को मिला तोहफा

दिया कुमारी ने बताया कि सरकारी और निजी स्कूलों के 75000 बच्चों की नेत्र जांच कर निशुल्क चश्मा दिए जाएंगे इसके साथ ही एक छात्राओं और महिलाओं को सेफ्टी ट्रेनिंग रिसोर्स इनीशिएटिव योजना की सुविधा दी जाएगी और जल्दी इस योजना की शुरुआत भी होगी। इस योजना के अंतर्गत आत्मरक्षा के गुण सिखाए जाएंगे।

किसानों को भी मिला तोहफा

किसानों को खेत तक पहुंचने में सरकारी भूमि के कारण आने वाली बाधा दूर करने के लिए कृषि की डीएलसी दर से दो गुना कीमत पर 20 फीट पट्टी उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है ।

इसके अलावा सड़क, पर्यटन, सौंदर्यीकरण, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में कई प्रावधान किए।

ये घोषणाएं भी हुई

जोधपुर के सूरसागर में हेमू कालानी स्मारक निर्माण, रामगढ़ विषधारी और मुकुंदरा टाइगर रिजर्व और चंबल घड़ियाल सेंचुरी में सफारी के सुविधाओं में विस्तार के लिए 25 करोड रुपए दिए गए।

जोजरी-बाडी नदी में आ रहे दूषित जल को बालोतरा स्थित रिफाइनरी तक पहुंचाने के लिए डीपीआर बनाने, डीएमआईसी से जुड़े नीमराणा औद्योगिक क्षेत्र में 1200 करोड़ के जलाशय व फीडर निर्माण के कार्य कराने की घोषणाएं भी की गई।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur