Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी जिले के एक गांव में देश का सबसे बड़ा एक्वाडक्ट का निर्माण किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में टोटल 2000 करोड रुपए खर्च होना चाहिए और इससे राज्य के 17 जिलों को पानी का लाभ मिलेगा।
इस जिले में बन रहा है देश का सबसे बड़ा एक्वाडक्ट
राजस्थान के बूंदी जिले के गुवाहाटी गांव में चंबल नदी के किनारे देश का सबसे बड़ा एक्वाडक्ट बनाया जा रहा है। यह राज्य सरकार का एक महत्वाकांक्षी जल प्रोजेक्ट है जो पूरा होने के बाद राजस्थान के जल संकट को बेहद कम कर देगा।
रात दिन काम कर रहे हैं मजदूर
निर्माण स्थल पर भारी संख्या में मशीनरी लगाई गई है और मजदूर रात दिन काम कर रहे हैं।इस परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। जल संसाधन मंत्री ने गांव पहुंचकर इसके निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
खत्म हो जाएगी राजस्थान की जल समस्या
वहीं, मीडिया से बातचीत में मंत्री रावत ने कहा कि यह सरकार का अहम प्रोजेक्ट है, जिसे साल 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि परियोजना पूरी होने पर करीब 17 जिलों को पीने का पानी मिलेगा। साथ ही किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराया जाएगा।
