Rajasthan Panchayat Chunav Final Date : राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव को लेकर अब कवायत तेज हो गई है। बता दे की पिछले कुछ समय में इन्तजार कर रहे प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं. संभावना है कि मार्च महीने में मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. लंबे समय से लंबित इन चुनावों को लेकर अब प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां बढ़ गई हैं.
राजस्थान पंचायती चुनाव को लेकर तारीखें
जानकारी के लिए बता दे की प्रदेश के लोगों का जल्द ही इन्तजार खत्म होने वाला है 25 फरवरी के बाद कभी भी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है.

इसी दिन अंतिम मतदाता सूची जारी की जानी है. वोटर लिस्ट प्रकाशित होने के बाद आयोग 28 फरवरी या मार्च के पहले सप्ताह में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. कार्यक्रम घोषित होते ही पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो जाएगी.
3,441 नई ग्राम पंचायतों का गठन
बता दे की प्रदेश में इसबार का चुनाव बड़ा होने वाला है. राज्य में 3,441 नई ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है. इसके बाद कुल ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़कर 14,635 हो गई है. साथ ही 45 हजार से ज्यादा नए वार्ड बनाए गए हैं.
अब प्रदेश में वार्ड पंचों के पद एक लाख से अधिक हो चुके हैं. एक लाख से ज्यादा वार्ड पंच और 14,635 सरपंच पदों के लिए मतदान होगा. इनमें से 45 हजार से ज्यादा वार्ड पंच पहली बार चुने जाएंगे.
