Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / होली से पहले CM भजनलाल शर्मा ने दिया बड़ा तोहफा, पेंशन में हुई बढ़ोतरी, अब खाते में आएंगे इतने रुपए

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

होली से पहले CM भजनलाल शर्मा ने दिया बड़ा तोहफा, पेंशन में हुई बढ़ोतरी, अब खाते में आएंगे इतने रुपए

होली से पहले CM भजनलाल शर्मा ने दिया बड़ा तोहफा, पेंशन में हुई बढ़ोतरी, अब खाते में आएंगे इतने रुपए

Rajasthan pension Hike news: होली से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार के द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। सरकार के द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार वृद्धावस्था, विधवा दिव्यांग और लघु सीमांत कृषकों को दी जाने वाली मासिक पेंशन को 1250 रुपए से बढ़कर 1300 रुपए कर दिया गया है।

पेंशन में हुई बढ़ोतरी

अब पेंशन को 1250 रुपए से बड़ा करते ₹1300 कर दिया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने जानकारी दिया की पेंशन वृद्धि से राज्य सरकार पर हर साल 550 करोड रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा लेकिन सरकार के द्वारा राजन कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए यह बड़ा फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से लोगों को काफी लाभ होगा।

91 लाख पेंशनर्स को मिलेगा फायदा

1 जनवरी 2026 से यह नया नियम प्रभावी माना जाएगा और फरवरी 2026 से देय होगा। इसका फायदा 91 लाख पेंशनर्स को मिलने वाला है। सरकार हर माह लगभग 1150 करोड रुपए पेंशन पर खर्च करेगी।

सरकार के द्वारा कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के लोगों को सम्मान पूर्वक जीवन देने के लिए यह कदम उठाया गया है। पेंशन में हुई बढ़ोतरी का सीधा फायदा जरूरतमंद लोगों को मिलेगी।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur