Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी की साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची

,

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी की साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची

सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2023, सहायक आचार्य: एप्लाइड आर्ट

जयपुर, राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य- एप्लाइड आर्ट विषय की परीक्षा के फलस्वरूप साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। आयोग सचिव ने बताया कि उक्त विषय के 19 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु पूर्णतः अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है। इस विषय के प्रश्न-पत्र प्रथम एवं द्वितीय की परीक्षाओं का आयोजन 23 मई 2024 तथा प्रश्न पत्र तृतीय की परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी 2024 को किया गया था।

साक्षात्कार हेतु अस्थाई रुप से सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाईट https://rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर उसे पूर्ण रुप से भरकर मय समस्त शैक्षणिक / प्रशैक्षणिक, जाति एवं अन्य वांछित प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रति के दिनांक 28 अगस्त 2024 सायं 6 बजे तक आवश्यक रुप से आयोग कार्यालय में भिजवा देवें। उक्त अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच विज्ञापन की शर्तों के अनुसार किए जाने पर पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार हेतु आमन्त्रित किया जाएगा। साक्षात्कार की तिथि के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को यथा समय अवगत करवा दिया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur