Rajasthan Railway Project :राजस्थान के लोगों के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश को नए बजट के तहद बड़ा तोहफा मिला है। देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बजट में रेलवे से जुड़ी घोषणाओं की जानकारी दी. रेल मंत्री ने कहा कि इस वित्त वर्ष के लिए बजट में राजस्थान को 10228 करोड़ रुपए का फंड आवंटित किया गया है. वहीं, रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने बताया- जैसलमेर के रेलवे स्टेशन का काम पूरा होने पर पीएम नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। उम्मीद की जा रही है की मार्च में ये संभव हो सकेगा।
15 गुना ज्यादा बजट
अधिक जानकरी के लिए बता दे की बजट में राजस्थान को 10228 करोड़ रुपए का फंड आवंटित किया गया है. ये बजट कांग्रेस यानी यूपीए सरकार के समय की तुलना में 15 गुना ज्यादा है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वर्तमान में राजस्थान के 85 स्टेशनों का नव निर्माण किया जा रहा है.
56 हजार करोड़ लागत के रेलवे प्रोजेक्ट्स
अधिक जानकरी के लिए बता दे की रेल मंत्री ने बताया की रेलवे स्टेशनों का यह निर्माण कार्य 4500 करोड़ रुपए से अधिक फंड से किए जा रहे हैं. राजस्थान में करीब 56 हजार करोड़ लागत के रेलवे प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं.
99 प्रतिशत विद्युतीकरण
अधिक जानकरी के लिए बता दे की राजस्थान में इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य अब लगभग पूरा होने जा रहा है. राजस्थान में लगभग 99 प्रतिशत विद्युतीकरण हो गया है. राजस्थान में वर्ष 2014 से अब तक रेलवे ट्रैक पर 1514 फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण किया गया है. वहीं लगभग 3900 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का निर्माण किया गया है.
