Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान के जिले में 15 करोड़ की लागत से नई सड़कों का होगा निर्माण, यहां स्थापित की जाएगी श्रीराम की 80 फीट ऊंची प्रतिमा

राजस्थान के जिले में 15 करोड़ की लागत से नई सड़कों का होगा निर्माण, यहां स्थापित की जाएगी श्रीराम की 80 फीट ऊंची प्रतिमा

Rajasthan news : राजस्थान के टोंक के निवाई में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलने वाली है। नगर पालिका मंडल के तरफ से 15 करोड़ की लागत से यहां सड़क का निर्माण होने वाला है। इस निर्माण कार्य का शिलान्यास रक्तांचल पर्वत की तलहटी में किया गया। इस समारोह में महामंडलेश्वर संत रामकृष्ण वेदांती, विधायक राम सहाय वर्मा, जिला प्रमुख सरोज बंसल और कई बड़े नेता शामिल रहे।

इस दौरान महामंडलेश्वर वेदांती महाराज ने कहा कि यहां 80 फीट ऊंची मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की प्रतिमा स्थापित होगी। पूरे शहर से यह प्रतिमा दिखाई देगी। वैदिक मंत्रोचार के साथ इस कार्यक्रम का शिलान्यास किया गया।

इस दौरान खंड देवत रोड से इंदिरा कॉलोनी तक सड़क निर्माण, FCI गोदाम से आलियाबाद मोड तक सड़क चौड़ीकरण, 80 फीट रोड पर सेंट्रल पार्क निर्माण, और कर कॉलोनी से जयपुर टोंक बाईपास अर्जुन नगर तक नई सड़क का निर्माण के लिए भी शीलान्यास किया गया।

इस दौरान कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने वीडियो कॉल के जरिए निवाई के जनता को संबोधित किया और फलोदी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कुछ निजी कार्यों के वजह से वह इस समारोह में शामिल नहीं हो पाए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur