Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान राज्य सूचना आयोग को मिले तीन सूचना आयुक्त

,

राजस्थान राज्य सूचना आयोग को मिले तीन सूचना आयुक्त

राज्यपाल ने जारी किए आदेश- सुरेश चंद गुप्ता, महेंद्र कुमार पारख और टीकाराम शर्मा को सूचना आयुक्त बनाए जाने के जारी किए आदेश

जयपुर, राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में मोहन लाल लाठर को नियुक्ति प्रदान की है। राज्यपाल ने इसके साथ ही सुरेश चंद गुप्ता, महेंद्र कुमार पारख और टीकाराम शर्मा को सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्ति प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं।राज्यपाल मिश्र ने राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त और आयुक्त पदों के अंतर्गत इनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने से 3 वर्ष की अवधि अथवा 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो के लिए की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur