Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान को जल्द मिलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, ये है प्रस्तावित रूट, देखें

राजस्थान को जल्द मिलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, ये है प्रस्तावित रूट, देखें

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : राजस्थान को जल्द मिलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, ये है प्रस्तावित रूट, देखें

Vande Bharat sleeper train : राजस्थान को जल्द वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिल सकती है। उत्तर पश्चिम रेलवे के द्वारा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के संचालन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। संभावित रूप दिल्ली से अहमदाबाद वाया जयपुर हो सकता है। इस ट्रेन के चलने से राजस्थान के यात्रियों को दिल्ली और अहमदाबाद के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिल पाएगी।

 क्या होगा रूट 

 रेलवे सूत्रों के अनुसार दिल्ली से अहमदाबाद के बीच जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत होगी। इस ट्रेन का स्टॉपज जयपुर अजमेर और आबू रोड जैसे मुख्य रेलवे स्टेशनों पर हो सकता है। उम्मीद है कि जल्द ही रेलवे के द्वारा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी मिल जाए। जयपुर से दिल्ली और दूसरी और जयपुर से अहमदाबाद का सफर काफी आसान हो जाएगा। इससे समय की भी काफी बचत होगी।

 कब शुरू हो सकती है ट्रेन

 रेलवे सूत्रों के अनुसार रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद सभी प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि मार्च तक राजस्थान को स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल जाएगी। इससे कम समय में कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। राजस्थान के लोग बेसब्री से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।

 आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी ट्रेन 

 बता दे कि यह स्लीपर वंदे भारत ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी और ट्रेन में सेफ्टी भी मिलेंगे। यह ट्रेन अंदर से बेहद ही शानदार होगा। अब राजस्थान के लोग बेसब्री से इस ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur